INTERNATIONAL WOMEN'S DAY: महिलाएं रोज करें ये योग, रहेंगी फिट और कई रोगों से बचेंगी

INTERNATIONAL WOMEN'S DAY: महिलाएं रोज करें ये योग, रहेंगी फिट और कई रोगों से बचेंगी

सेहतराग टीम

महिलाएं अपनी सेहत की तुलना में अक्सर दूसरों का ज्यादा ख्याल रखती हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। इससे उनकी सेहत पर कम प्रभाव पड़ेगा। अगर वह अपने सेहत पर ध्यान दें तो वो मोटापे, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और घुटने के दर्द जैसी समस्याओं से आसानी से निजा पा सकती हैं।

पढ़ें- International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

महिलाएं अपने व्यस्थ टाइम में से थोड़ा समय निकाल कर योग करें तो उनके शरीर की आम परेशानियां आसानी से दूर हो जाएंगी। वहीं कौन सा योग महिलाएं करें जिससे वो फिट रहें। ये भी उनके लिए काफी बड़ा सवाल होता है। ऐसे में आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सा योग महिलाओं को रोगों से दूर रखने के लिए करना आवश्यक है।

वृक्षासन

खड़े होकर किया जाने वाला ये आसन संतुलन बनाने में मदद करता है। दिमाग को शांत कर शरीर का संतुलन बनाने वाला आसन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए मैट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक पैर को उठाकर दूसरे पैर के घुटनों के पास सटाकर खड़े हो जाएं। फिर एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाएं।

बालासन

वो महिलाएं जो योग की शुरूआत करना चाहती हैं उन्हें बालासन जरूर करना चाहिए। ये योगासन शरीर को लचीला बनाने में मदद करने के साथ ही आसानी से हो जाता है। वहीं बालासन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव को भगाने में मदद।

मलासन

पैरों और जांघों की हड्डियों को मजबूती देनी है तो कुछ देर मलासन करें। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर उसपर सीधा खड़े हो जाएं। फिर घुटनों को मोड़ते हुए और हाथों को नमस्ते के पोज में करते हुए बैठे। ध्यान रहे की घुटनों के बीच दूरियां बनी रहें। इस आसन को करने से पैरों में या जांघों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

इन छोटे-छोटे प्राकृतिक तरीकों से कम कर सकते हैं मोटापा 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।